
देहरादून में द पोली किड्स आईएसबीटी शाखा का 19वां वार्षिक समारोह तथा नींबूवाला शाखा का 7वां वार्षिक समारोह “कालचक्र” सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला में धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसमे कई कार्यक्रम आयोजित किये गए जैसे “विक्रम वेताल: पहेलियों का सफर” आदि प्रमुख रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधायक सविता कपूर शामिल हुई।मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में नन्हे बच्चों ने गीत, नृत्य और नाटकों के माध्यम से विक्रम–वेताल की कथाओं, विभिन्न युगों की गाथा, राधा-कृष्ण व महाभारत प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों की प्रतिभा और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post