देहरादून में दून बार एसोसिएशन ने प्रेसवार्ता की जिसमे बार एशोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा व जिला अधिकारी के बीच हुए विवाद को लेकर बार एशोसिएशन देहरादून द्वारा पिछले 4 अप्रैल से चली आ रही हड़ताल को दून बार एशोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा के नेतृत्व में आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद वापस लेने का फैसला लिया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास भी उपस्थित रहे। इस मुलाकात
में जिलाधिकारी देहरादून और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा के बीच चल रहे विवाद पर चर्चा हुई, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
अनिल शर्मा, अध्यक्ष बार एशोसिएशन देहरादून
प्रेमचन्द शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता देहरादून
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post