हरिद्वार पूर्व में स्थानीय व्यापारियों और लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने मां मनसा देवी प्राचीन पैदल मार्ग खोलने और स्थानीय व्यापारियों को व्यवस्थित रूप से कारोबार करने की अनुमति देने की मांग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल से की।
संजय चोपड़ा ने बताया कि 27 जुलाई 2025 को हुई दुर्घटना के कारण यह मार्ग बंद है, लेकिन 10 महीने गुजरने के बावजूद दुर्घटना की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाली चार धाम यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा और स्थानीय कारोबारियों के हित में यह मार्ग खोला जाना आवश्यक है।
साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के अन्य प्राचीन मठ-मंदिरों की तर्ज पर मां मनसा देवी और चंडी देवी के लिए एक ईको विकास समिति बनाने की भी मांग की, ताकि स्वच्छता और स्थानीय व्यापार गतिविधियों को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सके।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post