
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी से युवा चेहरा वरुण राज भंडारी ने भी अपनी दावेदारी पेश करते हुए सियासी मैदान में ताल ठोक दी है। विदेश में अपना करियर छोड़कर मसूरी विधानसभा की ओर रुख करने के उनके फैसले ने स्थानीय राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।
वरुण राज भंडारी का कहना है कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। उनका विजन क्षेत्र को केवल पर्यटन तक सीमित रखने के बजाय शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन, बुनियादी सुविधाओं और युवाओं के भविष्य से जोड़कर विकसित करने का है।
उनका मानना है कि मसूरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े, इसके लिए स्थानीय स्तर पर अवसर पैदा करना जरूरी है। पर्यटन को व्यवस्थित और रोजगारपरक बनाने के साथ ही क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि विदेश में करियर बनाने के अवसरों के बावजूद वरुण राज भंडारी ने मसूरी विधानसभा को ही अपनी कर्मभूमि बनाने का निर्णय क्यों लिया? आखिर उनके मन में मसूरी के विकास को लेकर क्या योजनाएं हैं और भाजपा के माध्यम से वह क्षेत्र की राजनीति में क्या बदलाव लाना चाहते हैं?
वरुण राज भंडारी की राजनीतिक सक्रियता के बीच अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी नेतृत्व उनके दावे और विजन को किस रूप में देखता है। फिलहाल मसूरी विधानसभा में युवा चेहरों की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को नया आयाम दे दिया है।
वरुण राज भंडारी मसूरी विधानसभा
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post