Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

काशीपुर में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में विभागीय लापरवाही पर उपाध्यक्ष रूहेला सख्त,

नगर निगम पार्षदों ने विनय रूहेला को ज्ञापन सौंपकर पेयजल संकट, जलभराव, बिजली आपूर्ति बाधित होने, आपदा के समय स्वास्थ्य सेवाओं में कमी और सड़कों पर मलवा न हटने जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

Krishna Kumar by Krishna Kumar
August 30, 2025
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
काशीपुर में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में विभागीय लापरवाही पर उपाध्यक्ष रूहेला सख्त,
2
VIEWS

काशीपुर। नगर निगम सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में उत्तराखंड आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन की तैयारियों और अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक में नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग (PWD) और राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे। इससे पूर्व काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित मंडी समिति के गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक के दौरान उनका काशीपुर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर स्वागत करने वालों में काशीपुर के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, जिला अध्यक्ष मनोज पाल काशीपुर महानगर मंडल के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मानस, महामंत्री वैभव गुप्ता, महानगर कोषाध्यक्ष धीरज वर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी भागीरथ शर्मा, आवास विकास मंडल के मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, प्रियंका अग्रवाल आदि ने आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला का स्वागत किया। इसके बाद आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला बाजपुर रोड स्थित राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ से वार्ता की और उनके समस्याओं के समाधान का उन्हें भरोसा दिलाया। नगर निगम में बैठक के दौरान विनय रूहेला ने कहा कि आपदा के समय सबसे पहली जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभागों की होती है कि वे जनता को त्वरित राहत पहुंचाएं। उन्होंने आपदा के दौरान हुई व्यवस्थाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया और कई मामलों में लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि जनता की सुविधा के प्रति संवेदनशीलता दिखाना अनिवार्य है, अन्यथा लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बताते चलें कि इस दौरान नगर निगम पार्षदों ने विनय रूहेला को ज्ञापन सौंपकर पेयजल संकट, जलभराव, बिजली आपूर्ति बाधित होने, आपदा के समय स्वास्थ्य सेवाओं में कमी और सड़कों पर मलवा न हटने जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए रूहेला ने मौके पर ही जल संस्थान के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, विद्युत विभाग को बिजली व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने और स्वास्थ्य विभाग को आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। वहीं, PWD और नगर निगम को सड़कों व नालों से मलबा हटाने के लिए तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस बैठक में सबसे ज्यादा समस्याएं विद्युत विभाग के संबंध में आई जिनके बारे में श्री रूहेला ने समय पर समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता से कहा कि वह एक दिन महापौर के साथ बैठकर पार्षदों संघ बैठक करें और क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान सुनिश्चित करें। सिंचाई विभाग और स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी के ना आने पर उन्होंने नाराजगी जताई। बाद मे सिंचाई विभाग के एक अधिकारी आए। महापौर दीपक वाली ने श्री रहेला से शिकायत की की टूटी हुई सड़कों के संबंध में पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखे जाते हैं लेकिन मेरी समझ में नहीं आ रहा कि क्या मेरे द्वारा लिखे गए पत्र सफिशिएंट नहीं है और अगर ऐसा है तो नियम में परिवर्तन किया जाए। उन्होंने काशीपुर शहर की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ बरसात के दौरान टूटी आठ सड़कों नालो एवं वहल्ला व ढेला नदी की पिचिंग के लिए श्री रूहेला से अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहे तो जनहित में बेहतर रहेगा साथ हीआपके आने से हमारा भी मनोबल बढ़ेगा। आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष श्री रूहेला ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के प्रति पूरी तरह से गंभीर हैं और बरसात के मौसम के दौरान तो वह खुद मौके पर जाकर दुर्घटनाओं का आकलन कर रहे हैं। लिहाजा अधिकारियों को भी चाहिए कि वह भी आने वाली शिकायतों का संज्ञान ले और जनहित में उनका त्वरित गति से निदान करें। आज की बैठक में जसपुर के उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ए आरटीओ पूजा नयाल लघु सिंचाई सहायक अभियंता मदन मोहन शर्मा गढ़ी नेगी के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सहायक कृषि अधिकारी नरेश कुमार कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डॉक्टर कल्याण सिंह खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू खंड विकास अधिकारी कमल पांडे लेखपाल शिशु कुमार फूल सिंह अपर आयुक्त चंद्र सिंह इमलाल श्रम परिवर्तन विभाग के अधिकारी बलराम सिंह निलेश कुमार विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल एसडीओ महक मिश्रा पीडब्ल्यूडी के एक्शन विवेक सक्सेना पूरन सिंह भंडारी जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर संगीता कुमारी महुआ खेड़ा गंज की चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्वेता अग्रवाल राजस्व निरीक्षक अनूप सिंह सुनील कुमार बंगाल सिंह मोहम्मद अकरम पंचायत राज विभाग से सुनील सागर गुंजन चौहान तरन्नुम पंचायत राज से सुखलाल राणा डॉक्टर भरत सिंह व डॉक्टर मुकेश पांडे पशु चिकित्सा अधिकारी काशीपुर विजयपाल नेगी युवा कल्याण अधिकारी कंचन रावत सतीश शर्मा भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज पाल रवि पाल ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा चौधरी समरपाल सिंह जसबीर सिंह सैनी नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा सहायक नगर अधिकारी कमल मेहता पार्षद दीपक पाठक वैशाली गुप्ता गुंजन आर्य प्रिंस बाली अब्दुल कादिर सीमा सागर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर निगम के कर अधीक्षक अनिरुद्ध गौड द्वारा किया गया। बैठक में महापौर दीपक बाली ने उपाध्यक्ष रूहेला का स्वागत करते हुए कहा कि नगर निगम जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है और आपदा जैसी परिस्थितियों में निगम पूरी तत्परता के साथ कार्य करता रहेगा। उन्होंने नगर निगम की ओर से आपदा प्रबंधन समिति को पूरा सहयोग देने का वचन भी दिया। विनय रूहेला ने अधिकारियों से कहा कि आपदा प्रबंधन केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसकी वास्तविक तैयारी और त्वरित कार्यवाही ही जनता के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि भविष्य में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो उसके लिए संबंधित अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।बैठक के अंत में उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल और त्वरित समन्वय के साथ काम करने पर जोर देते हुए कहा कि जनता की सुविधा और सुरक्षा ही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें

Kanwar

हरिद्वार में अनोखा कांवड़िया, ताऊ देवीलाल की तस्वीर लेकर नंगे पांव सफर में निकले सतवीर मलिक

September 21, 2026
journalist

300 से ज्यादा पत्रकार जुटे, हक और सुविधाओं के लिए सरकार से उठी बुलंद आवाज

September 15, 2026
Dr. Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’

डॉ. निशंक ने सीएम योगी से की मुलाकात, मैथिलीशरण गुप्त संग्रहालय के लिए 4 करोड़ स्वीकृत

August 14, 2026
CM

नई शिक्षा नीति से लौट रहे प्रवासी उत्तराखंडी, शिक्षा और रोजगार को मिल रही नई दिशा: सीएम धामी

July 20, 2026

Reported By: Rajesh Kumar

Previous Post

नरेंद्र नगर में विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरूकता शिविर आयोजित

Next Post

दून पुस्तकालय में विदेशी भाषा सीखने के कार्यक्रम चलेंगे।

Next Post
दून पुस्तकालय में विदेशी भाषा सीखने के कार्यक्रम चलेंगे।

दून पुस्तकालय में विदेशी भाषा सीखने के कार्यक्रम चलेंगे।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम : सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने किया ग्राम सकौती में ‘ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना’ का स्थलीय निरीक्षण

महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम : सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने किया ग्राम सकौती में 'ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना' का स्थलीय निरीक्षण

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Doon police

दून में सुरक्षा सख्त, पुलिस का सघन चैकिंग अभियान जारी

10 months ago
Anil Baluni

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

1 year ago
Khatima

CM धामी का खटीमा दौरा: शोक संवेदना के साथ जनसमस्याओं पर सख्त निर्देश

5 months ago
transfers

उत्तराखंड पुलिस विभाग में आज बड़े पैमाने पर तबादले

11 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • स्वच्छता ही सेवा 2026: इंडियन बैंक ने सफाई मित्रों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर
  • उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन-2026 में प्रतिभाग करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर गरजी सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां दिया ज्ञापन

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

health camp

स्वच्छता ही सेवा 2026: इंडियन बैंक ने सफाई मित्रों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर

September 30, 2026
Summit

उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन-2026 में प्रतिभाग करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol