
दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में जल्द ही विदेशी भाषा सीखने का भी मौका मिल सकता है। शुक्रवार को हुई चतुर्थ आम सभा में मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने इसकी संभावनाएं तलाशने को कहा।
बैठक के दौरान दून पुस्तकालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि रविवार को दून पुस्तकालय खुला रखा जा सकता है, जिससे अधिक से अधिक बच्चे इसका लाभ उठा सकें। दून पुस्तकालय में नियमित रूप से विदेशी भाषा सीखने के कार्यक्रम चलाए जा सकते हैं। इसके लिए सम्भावनाएं तलाशी जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार की दिशा में काम कर रही है। पुस्तकालय युवाओं के लिए विदेशी भाषाओं को सिखाने की दिशा में प्रयास कर सकता है। दून
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई दून पुस्तकालय व शोध केंद्र की आम सभा से नौ नवम्बर तक रजत जयंती सप्ताह के दौरान विशेष कार्यक्रम संचालित किए जाने की भी बात कही।
बैठक के दौरान बताया गया कि बाल वर्ग के लिए भाषा ज्ञान, नाटक, कहानी, पर्यावरण, संस्कृति जैसे विषयों पर एवं युवाओं के लिए पर्यावरण, साहित्य, भाषा, इतिहास और संस्कृति जैसे विषयों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही आम जनता के लिए समाज और मानसिक स्थिति, महिला सशक्तिकरण, उपभोक्ता संरक्षण और कानून, वास्तुकला और परिवर्तन, पहाड़ों में खेती का उजाड़ होना आदि विषयों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post