2012 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को देहरादून के जिलाधिकारी का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण से पहले कोषागार निरीक्षण कर डॉ. चौहान ने रिकॉर्ड के व्यवस्थित संरक्षण और पेंशनरों के डिजिटल सत्यापन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन, चारधाम यात्रा प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है।
इससे पहले पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और पौड़ी में डीएम रहे डॉ. चौहान तकनीक आधारित नवाचारों के लिए जाने जाते हैं। पौड़ी में सड़क सुरक्षा के लिए सेफ सफर ऐप, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी को ‘काव्या ऐप’ और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 56 फीट ऊंचे त्रिशूल वाला त्रिशूल पार्क उनकी प्रमुख पहलें रहीं। गुणवत्ता, पारदर्शिता और जनभागीदारी पर फोकस रखने वाले डॉ. चौहान से देहरादून में भी नवाचार आधारित प्रशासन की उम्मीद है।
डॉ. आशीष चौहान, जिलाधिकारी, देहरादून।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post