Wednesday, September 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में एपिडा टेस्टिंग लैब स्थापित करने का अनुरोध

उन्होंने राज्य में खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों, फल, सब्जी एवं अन्य कृषि उत्पादों की जांच के लिए आधुनिक और अंतर्राष्ट्रीय मानकों से युक्त परीक्षण प्रयोगशाला (APEDA Testing Lab) की आवश्यकता पर जोर दिया।

Crime Patrol by Crime Patrol
November 26, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Uttarakhand
1
VIEWS

कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय द्वारा आयोजित बोर्ड ऑफ ट्रेड बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए मंत्री जोशी ने उत्तराखंड के निर्यात क्षेत्र की प्रमुख चुनौतियों तथा आवश्यकताओं को मजबूती से केंद्र सरकार के समक्ष रखा।

बैठक में उन्होंने राज्य में खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों, फल, सब्जी एवं अन्य कृषि उत्पादों की जांच के लिए आधुनिक और अंतर्राष्ट्रीय मानकों से युक्त परीक्षण प्रयोगशाला (APEDA Testing Lab) की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से आग्रह किया कि उत्तराखंड में ऐसी लैब स्थापित की जाए, जिससे किसानों और उद्योगों को बार–बार चंडीगढ़, लखनऊ या गाजियाबाद जैसे शहरों में परीक्षण कराने की मजबूरी से राहत मिल सके। परीक्षण सुविधा की अनुपलब्धता के कारण होने वाले समय और धन के नुकसान को भी उन्होंने प्रमुख समस्या बताया।

मंत्री गणेश जोशी के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने तत्काल एपिडा अधिकारियों को उत्तराखंड के लिए टेस्टिंग लैब की स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम राज्य के किसानों, उद्यमियों और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इससे निर्यात होने वाले उत्पादों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

बैठक में मंत्री जोशी ने बताया कि राज्य में निर्यात प्रोत्साहन नीति 2021 लागू है, जिसके तहत अगले पाँच वर्षों में निर्यात को 15,000 करोड़ से बढ़ाकर 30,000 करोड़ रुपये तक पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में उत्तराखंड से फार्मा, प्लास्टिक, केमिकल और ऑटोमोबाइल उत्पादों का निर्यात UAE, USA और सिंगापुर सहित कई देशों को किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

media team

ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक

September 16, 2026
Dr. Dhan Singh Rawat

श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत

September 16, 2026
workshop

राजभाषा हिंदी के प्रयोग पर जोर, कार्यशाला में दिए टिप्स

September 16, 2026
Congress

सेवा संकल्प अभियान पर कांग्रेस का हमला

September 16, 2026

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पंतनगर और काशीपुर में दो ICD पहले से संचालित हैं, जबकि हरिद्वार में एक नया ICD निर्माणाधीन है, जो राज्य के लॉजिस्टिक नेटवर्क को और सुदृढ़ करेगा। निर्यात नीति 2021 और लॉजिस्टिक नीति 2023 ने राज्य की निर्यात क्षमता को नई दिशा प्रदान की है।

अंत में मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया अंब्रेला ब्रांड “हाउस ऑफ हिमालयाज” उत्तराखंड के कृषि एवं उद्यानिकी उत्पादों को वैश्विक बाजार में नई पहचान दिला रहा है, जिससे राज्य के निर्यात को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

संविधान दिवस पर परमार्थ निकेतन में श्रद्धा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का संदेश

Next Post

संविधान दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम

Next Post
Congress

संविधान दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम

DM Savin Bansal

डीएम सविन बंसल की सख्ती: अतिक्रमण पर देरी तो वेतन रोके जाने की चेतावनी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

DM Dehradun

तिब्बती समाज की महिलाओं ने डीएम देहरादून को बांधी राखी

1 year ago
Program

प्रोटीन ब्रेकथ्रू अवेयरनेस प्रोग्राम 2026 का आयोजन

7 months ago
Himalayan Hospital

हिमालयन हॉस्पिटल ने डेढ़ साल के बच्चे के ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन में रची सफलता

12 months ago
Nainital

हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात बाधित, आयुक्त दीपक रावत ने मौके से संभाला मोर्चा

1 month ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक
  • श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत
  • राजभाषा हिंदी के प्रयोग पर जोर, कार्यशाला में दिए टिप्स

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

media team

ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक

September 16, 2026
Dr. Dhan Singh Rawat

श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत

September 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol