
कांग्रेस की न्याय यात्रा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा तंज कसा है। सीएम ने सवाल उठाया कि जनता के साथ कभी न्याय न करने वाली कांग्रेस अब किस न्याय की बात कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जब कांग्रेस को राजनीतिक मुद्दे नहीं मिलते तो वह टॉर्च लेकर सरकार की कमियां तलाशने निकल पड़ती है। इस तरह के मुद्दों से जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जाती है। धामी ने कांग्रेस की केदारनाथ यात्रा का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि जनसमर्थन न मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। सीएम ने कहा कि अब कांग्रेस की न्याय यात्रा का क्या हश्र होगा यह वक्त ही बताएगा। उन्होंने सवाल किया कि जो पार्टी खुद जनता के साथ न्याय नहीं कर पाई, वह न्याय यात्रा से क्या संदेश देना चाहती है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post