
छिद्दरवाला में रायवाला पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त छापेमारी में अवैध गैस रिफिलिंग का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर 94 गैस सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी उत्तर प्रदेश के कासगंज के निवासी बताए जा रहे हैं।
आरोप है कि घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालकर व्यावसायिक सिलेंडरों में भरने के बाद ऋषिकेश, देहरादून और डोईवाला में दुकानदारों व ठेली संचालकों को महंगे दामों पर सप्लाई की जाती थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गैस की कालाबाजारी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post