
देहरादून के थानो स्थित लेखक गांव में 25 अक्टूबर से पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव में करीब 60 देशों से अधिक देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़े 32 वैचारिक सत्र और चार सांस्कृतिक संध्याएं आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में निदेशक विदुषी निशंक ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य साहित्य और भारतीय भाषाओं को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देना है। महोत्सव में पुस्तक मेला, कला प्रदर्शनी और गढ़वाली, कुमाऊंनी व जौनसारी भाषाओं का कवि सम्मेलन भी होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन करेंगे, जबकि समापन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में होगा।
रमेश पोखरियाल निशंक, संरक्षण, लेखक गांव
विदुषी निशंक, निदेशक, लेखक गांव।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post