
मसूरी: नगर पालिका सभासद पवन थलवाल ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष द्वारा दिए गए बयानों पर चुटकी लेते हुए सरकार को मसूरी में मास्टर प्लान लागू न होने के बावजूद भी मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा डेढ़ सौ से अधिक चालान किए जाने पर सवाल उठाए हैं पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष कहते हैं कि मसूरी में मास्टर प्लान लागू नहीं है ऐसे में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आवासीय भवनों में चल रहे व्यावसायिक गतिविधियों पर की जा रही कार्यवाही मसूरी में लागू नहीं हो सकती है उन्होंने कहा कि भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष को सरकार के समक्ष मसूरी वासियों की समस्या को रखना चाहिए और संबंधित विभागों के लिए आदेश जारी कर कार्यवाही को स्थगित करना चाहिए उन्होंने कहा कि भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष के बयानों के बाद भी मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा डेढ़ सौ से अधिक भवनो के चालान कर दिए गए हैं जबकि मसूरी में चले 26 सालों से नोटिफाई डी नोटिफाई का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है उन्होंने कहा कि मसूरी में 20 किलोमीटर के दायरे में सर्वे किया जाना था लेकिन 26 वर्षों से भी यह कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है जिसके कारण मसूरी में मास्टर प्लान लागू नहीं किया गया वहीं जिन लोगों द्वारा आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों की जा रही हैं उनकी रोजी-रोटी पर भी संकट गहरा गया है और जब तक मास्टर प्लान लागू नहीं होता है तब तक उन्हें भी इससे राहत नहीं मिल पाएगी..
उन्होंने कहा कि हाल ही में कृषि भूमि का लैंड यूज बदल कर उसका व्यवसायीकरण कर दिया गया है कई एकड़ भूमि पर चार मानचित्र स्वीकृत कर दिए गए हैं जबकि उन्होंने संबंधित विभागों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ लोगों के लिए नियम बदल दिए जाते हैं जबकि मसूरी की आम जनता के लिए नियमों में कोई बदलाव नहीं किया जाता है उन्होंने कहा कि यदि कृषि भूमि को व्यवसायिक किया गया है तो उसे नियम को सार्वजनिक किया जाना चाहिए ताकि मसूरी वीडियो को भी इसका लाभ मिल सके..
नगर पालिका सभासद पवन थलवाल
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post