
विधानसभा चुनाव 2027 में तीसरी बार विजय हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। इसको लेकर हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में दो दिवसीय प्रदेश विस्तारित कार्य समिति आयोजित की जा रही है। जिसमें पहले दिन भाजपा के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में चुनाव की तैयारी के लिए ऊर्जा भरी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, की मौजूदगी में पार्टी संगठन के अन्य दिग्गज नेताओं ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर लक्ष्य दिए। मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर पार्टी के सभी 7 मोर्चों को एक – एक लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही दिसंबर के अंत तक जिलों में मोर्चा और ब्लॉक स्तर तक की कार्य समितियां आयोजित की जाएगी। बीजेपी कार्य समिति के दूसरे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।
महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी उत्तराखंड
बांसुरी स्वराज, प्रदेश सह प्रभारी, बीजेपी
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post