
राजपुर रोड पर एक्सीडेंट का एक वायरल वीडियो का एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया, वीडियो में SHO राजपुर की प्रथम दृष्टया वीडियो में देखने पर सरकारी कर्मचारी होते हुए गलत आचरण और एक्सीडेंट करने पर तत्काल प्रभाव से थानाअध्यक्ष राजपुर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा निलंबित किया गया है।
उक्त प्रकरण में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर संबंधित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए हैं।
उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल थानाअध्यक्ष कालसी को थानाध्यक्ष राजपुर के पद पर नियुक्त किया गया। उक्त प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एसपी सिटी देहरादून को निर्देशित किया गया है कि SO या अन्य लोग जो संलिप्त का मेडिकल कराकर नियमअनुसार कार्रवाई करते हुए समस्त प्रकरण की सीसीटीवी फुटेज, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी लेते हुए प्रकरण की गहनता से जांच के निर्देश दिए गए हैं..
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post