Wednesday, September 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

घरजवें (1986): पर्वत का वह चलचित्र-दीपक, जिसकी रोशनी आज भी दिलों में जलती है

1986 में प्रदर्शित गढ़वाली फ़िल्म ‘घरजवें’ भी ऐसा ही एक दैदीप्यमान अध्याय है—एक ऐसी कृति, जिसने अपनी निर्मल संवेदना, लोकगंध और पर्वतीय जीवन की आत्मा को परदे पर उतारकर, लाखों हृदयों को जीत लिया।

Crime Patrol by Crime Patrol
December 12, 2025
in उत्तराखंड, मनोरंजन
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Gharjave
3
VIEWS

पर्वतीय समाज के सांस्कृतिक इतिहास में कुछ क्षण ऐसे आते हैं, जो केवल कला का नहीं, बल्कि एक युग के भावों का दस्तावेज बन जाते हैं। 1986 में प्रदर्शित गढ़वाली फ़िल्म ‘घरजवें’ भी ऐसा ही एक दैदीप्यमान अध्याय है—एक ऐसी कृति, जिसने अपनी निर्मल संवेदना, लोकगंध और पर्वतीय जीवन की आत्मा को परदे पर उतारकर, लाखों हृदयों को जीत लिया। उस समय तक पहाड़ के लिए फ़िल्में बनना लगभग एक असंभव-सा स्वप्न था। गढ़वाल की पहली फ़िल्म ‘जगवाल’, दूसरी ‘कभी सुख कभी दुख’ और फिर यह तीसरी—‘घरजवें’—ने उस स्वप्न को आकार देकर नया इतिहास रचा। यह पर्वतीय अंचल की सच्ची ‘सोले’ फ़िल्म कही गई—क्योंकि इसकी लोकप्रियता उतनी व्यापक, उतनी ही दीर्घजीवी थी जितनी हिंदी सिनेमा की क्लासिक ‘शोले’ की।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2025/12/WhatsApp-Video-2025-12-11-at-22.23.50.mp4

जब ‘घरजवें’ ने पहाड़ से मैदान तक दिलों में डेरा डाला

मुंबई, देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर, उत्तरकाशी, टिहरी, ऋषिकेश, कोटद्वार, अल्मोड़ा, पौड़ी—कहां नहीं चली यह फ़िल्म? दिल्ली में तो यह लगातार 25 सप्ताह तक प्रदर्शित होकर सिल्वर जुबली का गौरव लेकर लौटी। देहरादून के कनक सिनेमा में यह 10 सप्ताह तक चली—उस दौर में जब पहाड़ी भाषा की फ़िल्मों का इतना लंबे समय तक चलना कल्पना से भी परे था। सहारनपुर के हॉल हों या मेरठ के सिनेमा, बेंगलुरु के सिकंदराबाद हो या चंडीगढ़, फरिदाबाद—जहां भी पहाड़ी समाज था, वहाँ घरजवें का जादू था। उस समय फ़िल्म देखना केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक उत्सव था—एक पहचान का पर्व, जिसमें पूरी समुदाय की भावनाएँ शामिल रहती थीं। मुंबई के जोगेश्वरी में दोनों टॉकीज़ में यह फ़िल्म हटने का नाम ही नहीं ले रही थी। उत्तरकाशी के दोनों सिनेमाघरों में यह फ़िल्म मानो बारी-बारी से लगती रहती थी, और चारों शो हमेशा हाउसफुल होते थे। बीच-बीच में, शो के अंतराल पर, फ़िल्म को दूसरे पिक्चर हॉल में शिफ्ट कर दिया जाता था—क्योंकि उस समय फ़िल्म एक छोटी-सी अटैची में भौतिक रूप से लाई जाती थी। जो रीलें आज इंटरनेट के कोड से सेकंडों में पहुँच जाती हैं, तब वे हाथों से ढोई जाती थीं—और इसी यात्रा में भी एक रोमांच छिपा रहता था। उपला टकनौर और हर्षिल के गाँवों में लोग पहले से तारीख तय कर लेते थे कि किस दिन उत्तरकाशी जाकर घरजवें देखनी है। फ़िल्म का दीदार लोगों के लिए केवल सिनेमा नहीं था—यह एक यात्रा, एक उत्सव, और एक सामूहिक अनुभव था, जिसे आज भी लोग भावुकता और गर्व के साथ याद करते हैं।

इसे भी पढ़ें

media team

ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक

September 16, 2026
Dr. Dhan Singh Rawat

श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत

September 16, 2026
workshop

राजभाषा हिंदी के प्रयोग पर जोर, कार्यशाला में दिए टिप्स

September 16, 2026
Congress

सेवा संकल्प अभियान पर कांग्रेस का हमला

September 16, 2026

फ़िल्म के नायक—बलराज नेगी: शिखर से संघर्ष तक की यात्रा

फ़िल्म घरजवें के नायक बलराज नेगी मुंबई के रंगमंच की तपस्या से निकले एक सिद्ध कलाकार थे। गढ़वाली नाटक उनके लिए केवल कला नहीं, बल्कि साधना था। घरजवें की सफलता के बाद जब वे उत्तरकाशी, देहरादून, श्रीनगर जैसे शहरों में पहुँचे, तो उनसे मिलने और हाथ मिलाने वालों की लंबी कतारें लगी रहती थीं। उनका स्वागत ठीक वैसा ही होता था, जैसे शोले की सफलता के बाद— रामगढ़ (बेंगलुरु) से अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र किसी नए शहर में पहुँचे हों। लोकप्रियता का वह उभार, वह उत्साह—उसी ऊँचाई पर बलराज नेगी को भी पहाड़ के लोगों ने अपनाया। लोगों ने उनके प्रति इतनी ममता दिखाई, मानो घर का ही कोई बेटा लौट आया हो। बलराज नेगी ने मुंबई में रहकर जीतू बगड़वाल, सत्यवान–सावित्री जैसे कई गढ़वाली नाटकों में अभिनय किया था। जब वे पहाड़ लौटे, तो लोग उन्हें देखते ही कह उठते—“अरे! ये तो घरजवें वाला हीरो!” यह वह समय था जब पहाड़ का युवक अपने ही भाषा-फ़िल्म के नायक से प्रेरणा पाता था—अपनी आकांक्षाएँ गढ़ता था। गढ़वाल के भगवती गाँव (नारायण बगड़, चमोली) से आए बलराज नेगी, जिन्होंने फ़िल्म में श्यामू का किरदार निभाया था, वास्तव में पहाड़ की उस युवा पीढ़ी का स्वप्न बन चुके थे। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद वे संस्कृति विभाग में सेवाएँ देने लगे। लेकिन समय का पहिया किसी पर स्थिर नहीं रहता—जिस कलाकार को कभी भीड़ कंधों पर उठाकर ले जाती थी, वही आज अत्यंत साधारण और संघर्षपूर्ण जीवन जी रहा है। यह केवल एक कलाकार की कहानी नहीं—बल्कि पहाड़ी सिनेमा की विडंबना और हमारी सांस्कृतिक स्मृति के लिए एक गहरी चेतावनी है।

‘घरजवें’ की लोकेशन—पर्वत की गोद में रचा गया सौंदर्य

घरजवें को मुख्यतः पौड़ी प्रॉपर, पौड़ी जनपद, श्रीकोट, कुलसारी, नारायणबगड़ और चोपता में फिल्माया गया था। यह दृश्य—जो इस वीडियो में दिखता है—चोपता का है,
जो वास्तव में उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का दिव्य खजाना है। देवदार, बुरांश, हिमरेखा और खुलते सूर्य के साथ चमकते हिमालय— फिल्म के हर फ्रेम में पहाड़ का सौंदर्य ऐसे घुला था कि वह केवल परदे पर नहीं, बल्कि दर्शकों के हृदय में बस गया।

निर्माण की तपस्या: नौटियाल, तरंग धस्माना और देवी प्रसाद सेमवाल

मुंबई में बनी इस फ़िल्म के निर्माता विशम्भर दत्त नौटियाल और निर्देशक तरंग धस्माना थे। इसके गीतकार/ लेखक घुत्तू टिहरी वाले—देवी प्रसाद सेमवाल, जो अपने समय के अत्यंत संवेदनशील कथा-चित्रकार माने जाते थे। गीतकारों ने लोकधुनों की मिठास में आधुनिकता की कोमलता मिलाई। तीन गीत स्वयं लोकनायक नरेंद्र सिंह नेगी ने गाए—और महिला स्वर के रूप में थीं सुषमा श्रेष्ठ अल्मोड़ा मूल की (जिसे बॉलीवुड में नंदीता के नाम से भी जाना जाता है) वह दौर तकनीक से नहीं, भावनाओं की शक्त‍ि से फ़िल्में बनाता था।

जब सिनेमाहॉल तीर्थ बन जाते थे

“1986 में मैं 11 साल का था…” गाँव से 5 किलोमीटर दूर कैलाश टॉकीज, नागणी–चिन्यालीसौड़— यह दूरी उस समय के पहाड़ी दर्शक के उत्साह को और अधिक पवित्र बना देती थी। हम लोग अपने अभिभावकों के साथ बसों में भरकर फ़िल्म देखने गए थे। चारों शो हाउसफुल होते, टिकटों की लंबी लाइनें लगतीं, और जब परदा उठता था, तो ऐसा लगता था मानो गढ़वाल अपने पूरे अस्तित्व के साथ शहर के हृदय में उतर आया हो। पर आज? बहुत से सिनेमाहॉल खंडहर बन चुके हैं। कैलाश टॉकीज भी अब खंडहर में बदल गया है— वह टॉकीज जिसे उत्तरकाशी के एक व्यक्ति ने गंगा घाटी के लोगों के लिए बनाया था। डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, नेटफ्लिक्स और मोबाइल स्क्रीन ने घर-आँगन में नया मनोरंजन दे दिया है। और सिनेमा की वह साझा, सामूहिक अनुभूति—अब धीरे-धीरे स्मृति बनती जा रही है। मेरे मन में श्यामू की वह छवि आज भी ताज़ा है। जब मैं उन्हें पहली बार संस्कृति निदेशालय में भौतिक रूप से मिला, तो कुछ क्षण मैं उन्हें देखता ही रह गया—और आश्चर्य यह कि वे भी मुझसे प्रभावित से प्रतीत हुए।

सरकारी अनुदान और वर्तमान का संकट

आज सरकार 50% तक अनुदान दे रही है। फिल्में भी अब 1–3 करोड़ के बजट में बनने लगी हैं। अपने यहाँ फ़िल्म नीति भी बन गई है। पर दुख यह है कि इतना निवेश होने के बाद भी ‘घरजवें’ जैसी आत्मा और प्रभाव वाली फ़िल्में कम ही दिख रही हैं। कला केवल बजट से नहीं बनती—वह लोकजीवन की आत्मा से बनती है। यह वही आत्मा है जिसने 1986 में एक सरल, सच्ची कहानी को अमर बना दिया।

घरजवें: एक धार्मिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक प्रतीक

पहाड़ के जीवन में फ़िल्में केवल मनोरंजन नहीं, भाषा की रक्षा, संस्कृति की सेवा और लोकआत्मा को पुष्ट करने का साधन रही हैं। घरजवें भी एक प्रकार का संस्कृति-दीपक था— जिसकी लौ ने हजारों युवा मनों में अपने पहाड़, अपनी भाषा और अपनी पहचान के प्रति गर्व का भाव जगाया। यह फ़िल्म आज भी बताती है कि— जब सिनेमा लोकमानस का दर्पण बनता है, तब वह केवल देखा नहीं जाता—पूजा जाता है। और 1986 में ‘घरजवें’ सचमुच पूजी गई थी—सिनेमाघरों में, उत्सवों में, और लोगों के दिलों में।

Reported By: Shishpal Guasin 

Previous Post

उत्तराखंड में स्वास्थ्य आपात प्रबंधन को नई गति देगा HEOC

Next Post

अल्मोड़ा अस्पताल में अव्यवस्था उजागर, संजय पाण्डे ने उठाए गंभीर सवाल

Next Post
Almora hospital

अल्मोड़ा अस्पताल में अव्यवस्था उजागर, संजय पाण्डे ने उठाए गंभीर सवाल

Dharampur

धर्मपुर: आजाद समाज पार्टी द्वारा स्वामी आनंदस्वरूप का पुतला दहन

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

BJP

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री पर हुई FIR में सामने आया शिकायतकर्ता

1 year ago
Satpal Maharaj

रुद्रप्रयाग: नवनिर्वाचित पंचायती प्रतिनिधियों ने सतपाल महाराज से की भेंट

1 year ago
Crime

पुलिस को देखकर बाइक मोड़ी और गिर पड़ा वाहन चोर, झाड़ियों से मिलीं 8 चोरी की बाइकें

1 day ago
SRHU

एसआरएचयू में इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक
  • श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत
  • राजभाषा हिंदी के प्रयोग पर जोर, कार्यशाला में दिए टिप्स

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

media team

ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक

September 16, 2026
Dr. Dhan Singh Rawat

श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत

September 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol