
बरसात का मौसम शुरू होते ही डेंगू के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि निगम की ओर से फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और नालियों की सफाई का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। साथ ही जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए आम जनता का सहयोग भी बेहद जरूरी है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
आलोक कुमार पांडे नगर आयुक्त देहरादून
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post