Monday, September 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में अब तक 2.65 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जबकि माणा गांव की सभी महिलाएं इस श्रेणी में शामिल हो चुकी हैं।

Crime Patrol by Crime Patrol
June 13, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
CM Dhami
2
VIEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘दैनिक जागरण संवादी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत और उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें जनादेश के आधार पर सबसे लंबे समय तक देश की सेवा करने का अवसर मिला है। उनके नेतृत्व में ज्ञान, विज्ञान, शिक्षा, चिकित्सा, खेल और आधारभूत ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड भी तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से राज्य में विकास कार्यों को गति मिली है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और प्रधानमंत्री बनने के बाद वह 28 बार देवभूमि का दौरा कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें

students

आईआईएम काशीपुर में पहली बार अंतरविद्यालयी आशुभाषण प्रतियोगिता, 27 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

September 14, 2026
Rishikesh

एम्स ऋषिकेश में सुरक्षा कर्मी ने लौटाया महिला का आईफोन और नकदी, पेश की ईमानदारी की मिसाल

September 14, 2026
Meet

गंगा कॉरिडोर में लघु व्यापारियों के लिए अलग वेंडिंग जोन की मांग, नगर निगम ने दिया कार्रवाई का भरोसा

September 14, 2026
Ganesh Puja

ऋषिकेश में छठे गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ, प्रीतम भारतवाण के जागरों पर झूमे श्रद्धालु

September 14, 2026

सीमांत क्षेत्रों के विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने माणा गांव को देश का पहला गांव बताते हुए सीमांत क्षेत्रों के महत्व को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। केंद्र सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में अब तक 2.65 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जबकि माणा गांव की सभी महिलाएं इस श्रेणी में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय खेलों और जी-20 जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों ने उत्तराखंड की पहचान को नई ऊंचाई दी है।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक और श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचे हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। साथ ही राज्य सरकार ने आपदाओं के दौरान त्वरित राहत एवं पुनर्वास कार्य कर जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए प्रभावी प्रयास किए हैं, जिनकी वैश्विक स्तर पर भी सराहना हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जनभावनाओं के अनुरूप कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। इसके अलावा युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से उत्तराखंड आने वाले वर्षों में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

Reported By: Praven Bhardwaj

Previous Post

चीन सीमा क्षेत्र में मोबाइल टावरों को लेकर बीएसएनएल पर झूठ बोलने का आरोप

Next Post

देहरादून: डेंगू को लेकर नगर निगम अलर्ट

Next Post
Nagar Nigam

देहरादून: डेंगू को लेकर नगर निगम अलर्ट

Press Number

देहरादून: चकराता को नया जिला बनाने की मांग

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Route divert

जसवन्त ग्राउण्ड गढ़ी कैण्ट में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत रुट प्लॉन

5 months ago
Parmarth Ganga

परमार्थ गंगा तट पर श्रीमद्भागवत भाव कथा का दिव्य आयोजन

12 months ago
Triyuginarayan

त्रियुगीनारायण बना देशभर के नवयुगलों का पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन

4 months ago
Pithoragarh

पिथौरागढ़: मदकोट–बोना मोटर मार्ग निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग

11 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • आईआईएम काशीपुर में पहली बार अंतरविद्यालयी आशुभाषण प्रतियोगिता, 27 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
  • एम्स ऋषिकेश में सुरक्षा कर्मी ने लौटाया महिला का आईफोन और नकदी, पेश की ईमानदारी की मिसाल
  • गंगा कॉरिडोर में लघु व्यापारियों के लिए अलग वेंडिंग जोन की मांग, नगर निगम ने दिया कार्रवाई का भरोसा

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

students

आईआईएम काशीपुर में पहली बार अंतरविद्यालयी आशुभाषण प्रतियोगिता, 27 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

September 14, 2026
Rishikesh

एम्स ऋषिकेश में सुरक्षा कर्मी ने लौटाया महिला का आईफोन और नकदी, पेश की ईमानदारी की मिसाल

September 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol