
देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान स्वाभिमान मोर्चा ने चकराता को अलग जिला बनाने की मांग उठाई। मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पवार ने कहा कि चकराता भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत दुर्गम क्षेत्र है और देहरादून मुख्यालय से इसका प्रभावी संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के एसी कमरों में बैठकर दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता।
ऐसे में चकराता को अलग जिला बनाकर वहीं से प्रशासनिक कार्य संचालित किए जाने चाहिए, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं और त्वरित प्रशासनिक सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि चकराता को जिला बनाने की मांग उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में लगातार आवाज उठाई जाएगी।
बॉबी पवार, अध्यक्ष, स्वाभिमान मोर्चा
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post