
अब सड़क किनारे वाहन पार्किंग करने के बजाये लोग परेड ग्राउंड में लगा सकेंगे । इससे जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकेगी। जिला प्रशासन ने ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा के अन्तर्गत फ्री सखी कैब सुविधा का शुभारंभ किया गया है। कैब सुविधा के माध्यम से परेड गाउंड के 5 किलोमीटर के दायरे में कैब से निशुल्क छोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने दो वाहन महिला समूह को सौंपे और जल्द 8 वाहन भी मिलेंगे। अब सुभाष रोड, गांधी पार्क, एस्लेहॉल, घंटाघर, तिब्बति मार्केट सड़क पर वाहन खड़े करने पर वाहन सीज किए जाएंगे।
परेड ग्राउंड से यातायात प्रबंधन एवं ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन देहरादून द्वारा सखी सटल सेवा के दो नए ईवी वाहन को विधायक खजानदास ने मेयर सौरभथ पलियाल, डीएम सविन बसंल एवं एसएसपी अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की उपस्थित में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सविन बंसल, डीएम, देहरादून
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post