उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी ने भी मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस देवभूमि उत्तराखंड में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।
हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस ने समाज में वैमनस्य और विद्वेष फैलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण सामाजिक व्यवस्था को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
इसी के जवाब में बीजेपी प्रदेशभर में ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना’ आयोजित करने जा रही है। महेंद्र भट्ट के मुताबिक, प्रदेश के सभी 19 संगठनात्मक जिलों के जिला मुख्यालयों पर बीजेपी कार्यकर्ता, अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्य एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
बीजेपी का कहना है कि धरने के माध्यम से कांग्रेस के कथित तौर पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयासों का विरोध किया जाएगा। साथ ही पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश भी पहुंचाएंगे।
महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया कि बीजेपी उत्तराखंड में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होने देगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post