खानपुर। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले खानपुर विधानसभा क्षेत्र में मुफ्ती रियासत के चुनाव लड़ने को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। लंढौरा स्थित मदरसे के धर्मगुरु मोहम्मद मुफ्ती रियासत ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी वह किसी चुनाव में उतरने का इरादा नहीं रखते।
मुफ्ती रियासत ने अपने बयान में कहा कि वह पूर्व में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं। इसके बाद उन्हें बसपा के टिकट पर भी चुनाव मैदान में उतारा गया था। हालांकि, उनके मुताबिक, दोनों ही बार चुनाव लड़ना उनकी इच्छा नहीं थी, बल्कि उन्हें परिस्थितियोंवश चुनाव लड़ना पड़ा।
उन्होंने कहा कि उनका सियासत से कोई लेना-देना नहीं है और वर्तमान में कुछ लोग उन्हें चुनाव लड़ने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। लेकिन उन्होंने साफ तौर पर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। मुफ्ती रियासत ने कहा कि वह किसी भी स्थिति में चुनाव नहीं लड़ेंगे।
मुफ्ती रियासत के इस बयान के बाद खानपुर विधानसभा क्षेत्र में उनके चुनाव लड़ने को लेकर चल रही राजनीतिक अटकलों पर विराम लगने की संभावना है। वहीं, चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे विभिन्न दलों के संभावित उम्मीदवारों के बीच भी इस बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मोहम्मद मुफ्ती रियासत, धर्मगुरु
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post