हल्द्वानी में कानून व्यवस्था को ठीक करना दिन प्रतिदिन चुनौती होता जा रहा है। ताजा मामला भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र का है जहां एसएसपी के निर्देश पर चेकिंग कर रही महिला चौकी इंचार्ज से बदसलूकी और अभद्रता का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक रसूखदार की गाड़ी से काली फिल्म हटाने पर उसने चौकी इंचार्ज के साथ बदसलूकी की गई है । इसके बाद महिला चौकी इंचार्ज ने कार स्वामी लवजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
वहीं पुलिस क्षेत्र अधिकारी अमित कुमार का कहना है कि तत्काल लवजीत सिंह निवासी लालकुआं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित चौकी इंचार्ज को धमकाना और बदसलूकी के मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
अमित कुमार सैनी सी ओ हल्द्वानी
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post