
देहरादून पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना रायपुर क्षेत्र से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त कपड़ों की फेरी लगाने की आड़ में नशे की तस्करी कर रहा था।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 29 दिसंबर को रायपुर रोड के पास से राजू सरकी (25 वर्ष), निवासी जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभियुक्त हिमाचल प्रदेश से सस्ते दामों में चरस खरीदकर देहरादून में महंगे दामों पर बेचने की फिराक में था, लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post