
महाराणा प्रताप जी के पुण्यतिथि के अवसर पर सितारगंज स्थित महाराणा प्रताप चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को नमन करते हुए उनके बलिदान और राष्ट्रभक्ति को याद किया।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेता श्रीपाल राणा ने कहा कि हम महाराणा प्रताप के वंशज हैं और उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि गौरव भी है। उन्होंने अपने जीवन में मातृभूमि की रक्षा के लिए जो त्याग और संघर्ष किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने आगे कहा कि महाराणा प्रताप द्वारा किए गए कार्यों की हम सदैव सराहना करते रहेंगे और उनके आदर्शों एवं पदचिन्हों पर चलने का हर संभव प्रयास करेंगे। तो वही उपस्थित भाजपा नेता आदेश ने बताया कि आज हम सब यहां पर एकत्रित होकर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पूर्ण तिथि पर हिमालय अर्पण करने पहुंचे हैं और हम हमेशा उनके पद चिन्नो पर चलेंगे..
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप अमर रहें के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा नेता आदेश ठाकुर जीएस बेदी सौरभ अरोरा श्रीपाल राणा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल अतेंद्र भुल्लर बूटा सिंह आदि उपस्थित रहे..
श्रीपाल राणा भाजपा नेता
आदेश ठाकुर भाजपा नेता सितारगंज
Reported By: Rajesh Kumar













Discussion about this post