आजाद समाज पार्टी धर्मपुर विधानसभा के शिमला बाईपास चौक पर योगेन्द्र चौहान के नेतृत्व में दर्जनों लोग चौक पर इकट्ठा हुए और स्वामी आनंद स्वरूप मुर्दाबाद व चंद्रशेखर आजाद जिंदाबाद बहुजन महापुरुष जिंदाबाद आजाद समाज पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चौक पर पुतला दहन किया
धर्मपुर विधानसभा प्रत्याशी योगेन्द्र चौहान ने कहा कि स्वामी आनंद स्वरूप द्वारा लगातार हमारे देश के महापुरुषों एवं हमारे नेता नगीना सांसद माननीय चंद्रशेखर आजाद जी के लिए लगातार अपशब्द बोल और लिख रहे हैं हमने आज हमने इस फर्जी स्वामी का पुतला दहन किया है अगर ये अभी भी नहीं मानें तो इनके खिलाफ संवैधानिक अधिकार के तहत मुकदमा दर्ज कराने को मजबूर होंगे।
सुशील सैनी ने कहा कि इन फर्जी स्वामी आनंद स्वरूप का ये पहला बयान नहीं है यह कभी संविधान को बांटने वाली किताब बताते हैं और कभी महात्मा ज्योतिबा फुले जी को हिंदू धर्म विरोधी बताते हैं कभी नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद जी को उल्टा सीधा बोलकर खुद को फेमस करना चाहते हैं।
सुबोध कुमार ने कहा कि इन जैसे फर्जी स्वामी बाबा देश के संविधान, बहुजन महापुरुषों व हमारे नेता को टारगेट कर अपने आप को फेमस करना चाहते हैं इनका इलाज जरूरी है।
Reported By: Pawan Kashyap














Discussion about this post