कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून कचहरी पहुंचकर जिला सहकारी बैंक, देहरादून के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित मनजीत रावत एवं अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मनजीत रावत के नेतृत्व में जिला सहकारी बैंक, देहरादून सहकारिता के क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने के साथ जनहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ किसानों को भी बेहतर अवसर मिल सकते हैं।
गणेश जोशी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनजीत रावत और सभी सदस्यों को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि बैंक जनहित और सहकारिता के विकास के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post