Tuesday, November 17, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

हरिद्वार: कुंभ-2027 की सुरक्षा तैयारियों को लेकर पुलिस की उच्चस्तरीय बैठक

Crime Patrol by Crime Patrol
November 17, 2026
in उत्तराखंड, पुलिस
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
1
VIEWS

आगामी कुंभ मेला-2027 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मेला नियंत्रण भवन सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) वी. मुरुगेसन और अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) एपी अंशुमान की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशन में आयोजित बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, आतंकवाद निरोधक उपायों और साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

बैठक में एसएसपी कुंभ मेला आयुष अग्रवाल और एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से तैयारियों और कार्ययोजना की जानकारी दी। वहीं, आईजी कुंभ मेला योगेंद्र सिंह रावत और मेलाधिकारी सोनिका सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों ने अपने सुझाव और तैयारियों का विवरण प्रस्तुत किया।

बैठक में प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान संभावित भारी भीड़ को नियंत्रित करने, श्रद्धालुओं के आवागमन, पैदल यात्रियों के डायवर्जन, होल्डिंग एरिया, आपातकालीन निकासी और आपदा प्रबंधन की रणनीति पर चर्चा हुई। प्रमुख स्नान घाटों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, वॉच टावर स्थापित करने तथा बम निरोधक दस्तों से एंटी सबोटाज चेकिंग कराने पर भी जोर दिया गया।

सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए एटीएस, एसटीएफ और अभिसूचना इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा एजेंसियों के बीच सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करने को कहा गया।

इसे भी पढ़ें

Letter

देहरादून : क्यों जारी करना पड़ा अल्पसंख्यक आयोग को पत्र

November 17, 2026
Chamoli

पीपलकोटी में मातृशक्ति सम्मेलन, चमोली को 149.77 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

November 17, 2026
Pradeep Haldar

हल्द्वानी: भीषण सड़क हादसे में शक्तिफार्म के प्रदीप हालदार की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

November 17, 2026
Saurabh

ठंड से बचाव की तैयारी तेज, रैन बसेरों की मरम्मत और अलाव की होगी व्यवस्था

November 17, 2026

सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी

कुंभ मेले के दौरान साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। सोशल मीडिया पर अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं और संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों की निगरानी के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC), सीसीटीवी नेटवर्क, ड्रोन और एंटी ड्रोन सिस्टम, संचार व्यवस्था तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को समयबद्ध तरीके से स्थापित कर सक्रिय करने को कहा गया।

यातायात व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पार्किंग स्थलों, होल्डिंग एरिया, वैकल्पिक मार्गों और जाम की आशंका वाले स्थानों को चिह्नित करने पर चर्चा हुई। रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण, ट्रेनों के नियमन, जीआरपी की तैनाती और सीसीटीवी निगरानी को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अग्निशमन उपकरणों, फायर सेफ्टी परीक्षण और आपातकालीन संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

पुलिस बल और आधारभूत सुविधाओं की भी समीक्षा

अधिकारियों ने कुंभ मेले के लिए सीएपीएफ, होमगार्ड, जल पुलिस, घुड़सवार पुलिस, यातायात पुलिस और अग्निशमन कर्मियों की आवश्यकता का आकलन किया। बाहरी राज्यों से आने वाले पुलिस बल के आवास, भोजन, पेयजल और प्रशिक्षण की व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही निर्माणाधीन पुलिस थानों, चौकियों, पुलिस लाइनों और अन्य आधारभूत संरचनाओं के कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने को कहा गया।

बैठक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान पुलिस लाइन ऋषिकुल, हरकी पैड़ी, घाटों, अस्थायी पुलों, संकरे मार्गों, फायर स्टेशनों, संचार सब कंट्रोल रूम, हाईवे पार्किंग, होल्डिंग एरिया, रेलवे स्टेशनों और निर्माणाधीन भवनों का जायजा लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कुंभ-2027 से जुड़ी सभी तैयारियां तय समयसीमा में पूरी की जाएंगी। इसका उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित कुंभ का अनुभव प्रदान करना है।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

पीपलकोटी में मातृशक्ति सम्मेलन, चमोली को 149.77 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Next Post

देहरादून : क्यों जारी करना पड़ा अल्पसंख्यक आयोग को पत्र

Next Post
Letter

देहरादून : क्यों जारी करना पड़ा अल्पसंख्यक आयोग को पत्र

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Dehradun

देहरादून: चाय बागान बचाओ समिति की बैठक

1 year ago
accidents

निर्माणाधीन बल्लूपुर–पोंटा हाईवे बना हादसों का हाईवे

1 year ago
Adi Gaurav Mahotsav

तीन दिवसीय आदि गौरव महोत्सव का रंगारंग समापन

12 months ago
महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम : सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने किया ग्राम सकौती में ‘ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना’ का स्थलीय निरीक्षण

महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम : सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने किया ग्राम सकौती में ‘ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना’ का स्थलीय निरीक्षण

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर प्रजापति समाज नाराज, मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून : क्यों जारी करना पड़ा अल्पसंख्यक आयोग को पत्र
  • हरिद्वार: कुंभ-2027 की सुरक्षा तैयारियों को लेकर पुलिस की उच्चस्तरीय बैठक
  • पीपलकोटी में मातृशक्ति सम्मेलन, चमोली को 149.77 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Letter

देहरादून : क्यों जारी करना पड़ा अल्पसंख्यक आयोग को पत्र

November 17, 2026
Meeting

हरिद्वार: कुंभ-2027 की सुरक्षा तैयारियों को लेकर पुलिस की उच्चस्तरीय बैठक

November 17, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol