Wednesday, November 18, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पीपलकोटी में मातृशक्ति सम्मेलन, चमोली को 149.77 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Crime Patrol by Crime Patrol
November 17, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Chamoli
1
VIEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद चमोली के पीपलकोटी में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों, कलश यात्रा और पुष्पवर्षा के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो के दौरान उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने उन्हें श्री नंदा देवी राजजात की हस्तनिर्मित पेंटिंग भेंट की।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

सम्मेलन स्थल पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ सिलबट्टे पर पहाड़ी नमक पीसा, जांदरा (हाथ की चक्की) से अनाज पीसा और मथानी से दही मथकर पहाड़ की पारंपरिक लोकसंस्कृति और जीवनशैली से अपना जुड़ाव प्रदर्शित किया।

इसे भी पढ़ें

Dehradun

देहरादून में ‘पर्वत मंथन क्षेत्रीय सम्मेलन 2026’ का शुभारंभ; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने की शिरकत

November 18, 2026
Protest

देहरादून: आशा वर्कर्स का सचिवालय कूच, मुख्यमंत्री की घोषणा को बताया झुनझुना

November 18, 2026
Congress

देहरादून: भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

November 18, 2026
inspection

टपकेश्वर बाईपास निर्माण की कवायद तेज, मंत्री गणेश जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण

November 18, 2026

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति की आधारशिला है। पहाड़ की महिलाएं परिवार के पालन-पोषण के साथ कृषि, पशुपालन, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने चिपको आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि चमोली की धरती से गौरा देवी और उनकी साथी महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का जो संदेश दिया, वह आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण जैसी योजनाओं से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। राज्य सरकार भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। वहीं, समान नागरिक संहिता लागू कर महिलाओं के समान अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में भी कदम उठाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बेटियों को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने तक हर स्तर पर सहयोग मिले। नंदा गौरा योजना के तहत बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपये और 12वीं उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में चमोली जनपद के नौ विकासखंडों में 900 से अधिक अत्यंत गरीब परिवारों की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से तीन करोड़ रुपये से अधिक की सहायता उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने बैणी-भुली योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके माध्यम से प्रदेश की पांच लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया जाएगा। योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसकी पहली किस्त दिसंबर माह में जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों, स्वरोजगार योजनाओं और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देकर महिलाओं की आजीविका के अवसरों का विस्तार किया जा रहा है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण, श्रमदान, अल्प बचत और नशामुक्ति कार्यक्रमों में योगदान के लिए महिला मंगल दल मैडठैली की अध्यक्षा उत्तरा देवी और महिला मंगल दल पाखी की अध्यक्षा मीना देवी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा मधुमक्खी पालन के लिए भुवना देवी, खेती के लिए रामेश्वरी देवी, बांस उत्पाद निर्माण के लिए उषा देवी और प्राकृतिक खेती के लिए लीला देवी को सम्मानित किया गया।

कृषि क्षेत्र में योगदान के लिए माहेश्वरी देवी, अनुसूया कुंवर और बिमला देवी, खेल क्षेत्र में निशा एवं स्वाति बड़वाल तथा लखपति दीदी के रूप में निरजा, रामेश्वरी देवी और अनीता देवी को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के साथ कवयित्री सुरभी देवी और मांगल गीत गायिका नन्दा सती को भी सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। इनमें पॉलीहाउस, कृषि, पशुपालन, अटल आवास और अनुसूचित जाति पुत्री शादी अनुदान योजना के लाभार्थी शामिल रहे। वहीं, मिलेट्स उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला किसानों को जिला स्तरीय किसान भूषण पुरस्कार प्रदान किया गया।

149.77 करोड़ की 30 योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने चमोली जनपद को 149.77 करोड़ रुपये की 30 विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 133.59 करोड़ रुपये की 16 योजनाओं का शिलान्यास और 16.18 करोड़ रुपये की 14 योजनाओं का लोकार्पण किया। इन योजनाओं में सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।

प्रमुख शिलान्यास कार्यों में गोविंदघाट में मोटर पुल निर्माण, ग्वालदम-नंदकेशरी और थराली-देवाल-मुंदोली-वाण मोटर मार्गों का सुधारीकरण, हापला-मसौली से गुडम नैल तथा ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जयकंडी-ग्वाड़ मोटर मार्ग का निर्माण शामिल है।

वहीं, लोकार्पित योजनाओं में आईटीआई गोपेश्वर में कार्यशाला निर्माण, गौचर और उर्गम में स्वास्थ्य इकाइयों की स्थापना, विभिन्न राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रयोगशालाओं एवं कक्षा-कक्षों का निर्माण और आयुर्वेदिक चिकित्सालयों से संबंधित कार्य शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हेलंग-डूंगरी बरोसी मोटर मार्ग, गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग और त्रिशूला-भदूड़ा मोटर मार्ग के निर्माण एवं सुधारीकरण की घोषणा भी की। सम्मेलन के माध्यम से मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण, स्वरोजगार और चमोली के विकास को लेकर राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

हल्द्वानी: भीषण सड़क हादसे में शक्तिफार्म के प्रदीप हालदार की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

Next Post

हरिद्वार: कुंभ-2027 की सुरक्षा तैयारियों को लेकर पुलिस की उच्चस्तरीय बैठक

Next Post
Meeting

हरिद्वार: कुंभ-2027 की सुरक्षा तैयारियों को लेकर पुलिस की उच्चस्तरीय बैठक

Letter

देहरादून : क्यों जारी करना पड़ा अल्पसंख्यक आयोग को पत्र

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

anti-drug

उधम सिंह नगर: सक्रिय हुए नए कप्तान, सत्यापन व नशा विरोधी अभियान तेज

9 months ago
Dehradun

देहरादून में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत

10 months ago
Satpal Maharaj

चौबट्टाखाल में आदमखोर बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे और शूटर तैनात

1 year ago
Uttarakhand

उत्तराखंड में भूकम्प मॉक अभ्यास की तैयारी, 15 नवंबर को अभ्यास आयोजित

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर प्रजापति समाज नाराज, मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • 1xBet login overview and options
  • Crickex app security guide: Safe betting for Bangladeshi players
  • Cv666 App Bonus Guide for Bangladeshi Players

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

1xBet login overview and options

November 18, 2026

Crickex app security guide: Safe betting for Bangladeshi players

November 18, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol