
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बाघ के हमलों को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी पौड़ी और वन विभाग को निर्देश दिए। विकासखंड पोखड़ा में हाल ही में बाघ के हमले में रानी देवी की मृत्यु और प्रभा देवी के घायल होने के बाद आदमखोर बाघ को मारने की अनुमति (Shoot at Sight) दी गई।
इसके तहत वन विभाग ने पिंजरे लगाए और शूटर तैनात कर दिए हैं। सतपाल महाराज ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने और उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post