विकासनगर में देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, हालांकि रात का वक्त होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन इस घटना में बेलगाम कार और सड़क किनारे खड़े दो लोडर विक्रम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब रात करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार कार ने कैनाल बाइपास रोड़ पर सड़क किनारे खड़े दो लोडर विक्रमों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई थी, जिसको सुनकर आसपास अपने घरों में सो रहे लोग बाहर निकले और बाहर का मंजर देखा। बहरहाल घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लिया है और घटना के कारणों की तफ्तीश जारी है।
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post