
रविवार को नगर निगम देहरादून के अंतर्गत आर्केडिया 1 वार्ड 93 स्थित पुरानी लाईन में चाय बागान बचाओ संघर्ष समिति ने छोटेलाल प्रधान की अध्यक्षता में चाय बागान स्थित पुरानी लाईन निवासियों के मालिकाना अधिकार देने और डी.टी.सी. चाय कम्पनी द्वारा किये जा रहे असंवैधानिक रूप से प्रताड़ना जैसे विषयों पर बैठक का आयोजित की जिसमें विधान सभा सहसपुर के विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने चाय बागान वासियों की हर समस्या में साथ खडे रहेन का आश्वासन दिया. उन्होंने इस क्षेत्र में रहने वाले परिवारों की समस्याओं को विधानसभा में उठाने और सरकार तक पहुंचाने का अश्वासन दिया.
वहीं चाय बागान बचाओ संघर्ष समिति के सचिव छोटेलाल ने कहा कि समिति शुरुआत से ही चाय बागान और इनसे जुड़े लोगों के हितों के लिए काम कर रही है और अब जबकि कम्पनी द्वारा यहां के लोगों को परेशान किया जा रहा है, उसके विरुद्ध भी समिति मोर्चा खोलेगी..
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post