
सितारगंज क्षेत्र में लोहड़ी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और कालोनियों में लोगों ने पारंपरिक ढंग से लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित की।लोहड़ी के अवसर पर परिवारों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर ढोल और नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस किया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पारंपरिक वेश-भूषा में भांगड़ा व गिद्धा की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के दौरान रेवड़ी, गजक और मूंगफली का प्रसाद भी वितरित किया गया। परिवार के लोग लोहड़ी की अग्नि के चारों ओर घूमकर सुख-समृद्धि की कामना करते हुए अपनी पारंपरिक गीतों का गायन करते नजर आए। इस पर्व के मौके पर क्षेत्रवासियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
लोहड़ी पर्व ने सितारगंज क्षेत्र में खुशी का माहौल बना दिया और लोगों ने मिलकर इस पारंपरिक त्योहार का भरपूर आनंद उठाया।
अप्सरा ब्यूटी पार्लर ओनर
Reported By: Rajesh Kumar













Discussion about this post