
शासन द्वारा 27 फरवरी 2026 की बैठक का कार्यवृत्त जारी करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की विभिन्न मांगों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख मांगों में एसीपी के तहत सेवा अवधि के आधार पर लाभ, गोल्डन कार्ड योजना में कैशलैस उपचार की व्यवस्था, वेतन विसंगतियों का समाधान और वाहन भत्ता वृद्धि शामिल हैं।

इसी क्रम में परिषद अध्यक्ष अरुण पांडे ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात कर गोल्डन कार्ड से जुड़ी समस्याओं को उठाया। मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द संयुक्त बैठक बुलाकर समाधान का आश्वासन दिया है।
Reported By: Arun sharma













Discussion about this post