
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर खटीमा नगर की सितारगंज रोड पर ढाई बीघा जमीन पर लगभग 11 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित महाराणा प्रताप हाईटेक रोडवेज बस स्टेशन का पूरे विधि विधान से पूजा पाठ कर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हाईटेक बस स्टेशन सभी आधुनिक सुविधाओं से लेस है। यह बस स्टेशन न केवल खटीमा वासियों के लिए बल्कि आसपास के क्षेत्रो के यात्रियों के लिए भी बहुत उपयोगी साबित होगा। हमारी प्राथमिकता है कि सीमांत क्षेत्र वासियों को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
पुष्कर सिंह धामी – मुख्यमंत्री उत्तराखंड
Reported By: Rajesh Kumar













Discussion about this post