
उत्तराखंड रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून स्थित FRI पहुंचे थे जहां उन्होंने 8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वही अपने दिए गए भाषण में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में वाइब्रेट विलेज की भी बात कही जिसको लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि उत्तराखंड के वाइब्रेंट विलेज कि रूपरेखा जिस प्रकार से खींची गई थी उसका विकास इस प्रकार किया जा रहा है वाइब्रेंट विलेज गांव मैं पर्यटन की संभावना काफी बड़ी बढ़ी है ।
आपको बता दें कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम भारत सरकार की एक योजना है, जिसका उद्देश्य भारत की उत्तरी सीमा पर स्थित गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना और इन गांवों में आवश्यक बुनियादी ढांचा विकसित करना है। इस कार्यक्रम के तहत, सीमावर्ती गांवों में आर्थिक और सामाजिक विकास के अवसरों को बढ़ावा दिया जाता है, जिससे पलायन को कम किया जा सके और पर्यटन को बढ़ावा मिले।
हनी पाठक प्रवक्ता भाजपा
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post