
सुबह हुई भारी बारिश से ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन गई। कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचे और मौके से ही उपजिलाधिकारी को स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने जल्द राहत कार्य शुरू करने की मांग की।
रमोला ने कहा कि करोड़ों की लागत से बने तटबंध गुणवत्ता की कमी के कारण धराशायी हो गए, जिससे कई घरों और फसलों को भारी नुकसान हुआ। चकजोगी वाला और तोनीवाला में पानी घरों तक घुस गया, जबकि गौहरी माफी गांव कुछ समय के लिए टापू बन गया।
छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला ने बताया कि इस बरसात ने कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। सबसे ज्यादा नुकसान चकजोगी वाला ग्रामसभा को हुआ है। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवारों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post