
लक्सर के सिकंदरपुर गांव में सरकारी पंचायती भूमि पर गरीब लोगों को आवासीय और कृषि पट्टे आवंटित करने के लिए ग्राम प्रधान और सैकड़ों लोगों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर तहसीलदार प्रताप चौहान से मुलाकात की। उनका कहना है कि पंचायत में हजारों बीघा सरकारी ग्राम समाज की भूमि है जो कृषि पत्ते आवंटित कर उपयोग में लाई जा सकती है इस भूमि का उपयोग गरीब लोगों के लिए किया जाना चाहिए, जिससे वे अपने घर बना सकें और खेती कर सकें गरीब लोगों को आवासीय पट्टे दिए जाएं ताकि वे अपने घर बना सकें।बची हुई भूमि को कृषि प्रयोजन के लिए आवंटित किया जाए।भूमि को भूमाफियाओं से बचाया जाए। लंबे समय से बंजर पड़ी भूमि को भी उपयोग में लाया जाए
लक्सर तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने बताया ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मांग के अनुसार कानून को लेखपाल को निर्देशित किया है जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी
Reported BY: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post