Sunday, September 13, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

कुंभ 2027 में अलग पंडाल और शाही स्नान की मांग, संत रविदास समाज ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Crime Patrol by Crime Patrol
July 29, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
1
VIEWS

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के बीच संत शिरोमणि गुरु रविदास साधु सांप्रदायिक सोसायटी ने कुंभ मेले में संत रविदास समाज के साधु-संतों के लिए अलग पंडाल, मूलभूत सुविधाएं और शाही स्नान की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष संत निर्मल दास के नेतृत्व में कुंभ मेला मुख्यालय पहुंचकर अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती को मांगपत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने मेला अधिकारी की अनुपस्थिति में अपर मेला अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र एवं संत गुरु रविदास का चित्र भेंट किया। साथ ही आगामी कुंभ मेले में देश-विदेश से आने वाले संत रविदास के अनुयायियों और साधु-संतों के लिए अलग पंडाल एवं सम्मानपूर्वक शाही स्नान की व्यवस्था करने की मांग की।

इस अवसर पर संत निर्मल दास ने कहा कि वर्ष 2027 के कुंभ मेले में देश-दुनिया से बड़ी संख्या में संत शिरोमणि गुरु रविदास के अनुयायी ध्वजा और छड़ी के साथ हरिद्वार पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 के कुंभ मेले में भी सरकार द्वारा संत रविदास समाज के साधु-संतों को अलग से शाही स्नान की अनुमति दी गई थी। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आगामी कुंभ मेले में भी उचित प्रबंधन, मूलभूत सुविधाओं और पंडाल के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास का 650वां प्रकाश उत्सव विश्वभर में मनाने की तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में 15 अगस्त के बाद हरिद्वार में भी संत रविदास प्रकाश ज्योति उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।

गुरु सेवक बहन संतोष कुमारी ने कहा कि संत गुरु रविदास का मां गंगा से विशेष आध्यात्मिक संबंध रहा है और उनकी महिमा पूरे विश्व में विख्यात है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से अपील की कि कुंभ मेला-2027 में संत रविदास के अनुयायियों और साधु-संतों को सम्मानपूर्वक शाही स्नान की अनुमति देकर उनकी धार्मिक परंपराओं का सम्मान किया जाए।

इसे भी पढ़ें

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
Ganesh Joshi

आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

September 12, 2026
Crime

प्रेम में धोखा पड़ा भारी! पूर्व प्रेमी की हत्या के लिए महिला ने दी 5 लाख की सुपारी, फायरिंग का खुलासा

September 12, 2026

वहीं, पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि सरकार ने विभिन्न महापुरुषों के नाम पर गंगा तट स्थित घाटों का नामकरण किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की कि हरिद्वार में स्मार्ट उद्यान संग्रहालय घाट का नाम संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम पर रखने की घोषणा की जाए। उन्होंने कहा कि संत रविदास के 650वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर यह समाज के प्रति सम्मान का महत्वपूर्ण कदम होगा।

प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि राज्य सरकार कुंभ मेला-2027 में संत रविदास समाज की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं और संतों के लिए सम्मानजनक एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से 112 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद

Next Post

मसूरी में निजी स्कूटियों के अवैध रेंटल संचालन पर सख्ती की तैयारी, नगर पालिका चलाएगी विशेष अभियान

Next Post
scoote

मसूरी में निजी स्कूटियों के अवैध रेंटल संचालन पर सख्ती की तैयारी, नगर पालिका चलाएगी विशेष अभियान

Dipti Rawat

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने किया संत रविदास 650वीं जयंती अभियान का आगाज

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Roorkee

रुड़की में संदिग्ध स्पा सेंटरों और होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 83 पुलिस एक्ट में चालान

2 weeks ago
Ramnagar

रामनगर में उफनते बरसाती नाले में बहा थ्री-व्हीलर, चालक का स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

2 weeks ago
Mussoorie

डीएम के निर्देश; एसडीएम मसूरी पंहुची मौके पर वाहन जब्त; सील

1 year ago
Gas

गैस सिलेंडर की कोई परेशानी नहीं होगी: CM Dhami

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता
  • दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा
  • आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol