
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कंडोली चिड़ौवाली पार्क में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत श्री देव सुमन नगर मंडल द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अभियान के तहत झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने सीधे तौर पर जनता के जीवन को प्रभावित किया है। मंत्री जोशी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने और सेवा की भावना को जन-जन में जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है।
इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि एक संस्कार है, जिसे हमें आने वाली पीढ़ियों को भी देना है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वृक्षारोपण भी किया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post