
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने यूकेएसएसएससी परीक्षा में पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग मानने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं धरनास्थल पर पहुंचे और छात्रों की मांग तुरंत स्वीकार कर ली।
द्विवेदी ने कहा कि युवाओं के सपनों को धूमिल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार ने पहले ही एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी थी, और न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश यूएस ध्यानी की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय आयोग भी बनाया गया है ताकि जांच पारदर्शी और निष्पक्ष हो।
उन्होंने यह भी बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट, असिस्टेंट प्रोफेसर, दरोगा और सिपाही को निलंबित किया गया है। द्विवेदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश के हर युवा के साथ खड़ी है और किसी भी कीमत पर उनके भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
इस निर्णय से आंदोलन समाप्त होने की संभावना है और छात्रों को मुख्यमंत्री द्वारा भरोसा दिलाया गया है कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होगी।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post