देहरादून में एसडीसी फाउंडेशन ने चार धाम यात्रा 2025 पर अपनी रिपोर्ट “पाथवेज टू पिलग्रीमेज: डेटा इनसाइट्स, चैलेंजेस एंड ऑपर्च्युनिटीज” जारी की। जिसमे 210 दिनों और 30 सप्ताह के आंकड़ों पर आधारित इस रिपोर्ट में 14 ग्राफ और विस्तृत विश्लेषण शामिल है।
रिपोर्ट के अनुसार 2025 में कुल 51,06,346 श्रद्धालुओं ने यात्रा की, जो 2024 की तुलना में 6.4% अधिक है, लेकिन 2023 से कम है। करीब 72% श्रद्धालु पहले 60 दिनों में ही यात्रा पर पहुंचे, जिससे शुरुआती अवधि में भारी दबाव देखा गया।
रिपोर्ट में 86 शून्य-श्रद्धालु दिवस और मानसून के दौरान यात्रियों में भारी गिरावट भी दर्ज की गई। हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं और मौसम संबंधी बाधाओं को बड़ी चुनौती बताया गया है।
एसडीसी फाउंडेशन ने सरकार से अपील की है कि रिकॉर्ड संख्या के बजाय सुरक्षा, सतत विकास और डेटा-आधारित यात्रा प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाए।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post