
रुड़की में ईद-उल-फितर का पर्व इस बार पूरे उल्लास, भाईचारे और एकता के संदेश के साथ मनाया गया। शहर की ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाज के लिए भारी भीड़ उमड़ी, जहां हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। बच्चों में नए कपड़ों, ईदी और मिठाइयों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। इस मौके पर समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता की मिसाल देखने को मिली।
एडवोकेट महिपाल सिंह (वरिष्ठ कांग्रेस नेता)
आशीष सैनी (वरिष्ठ कांग्रेस नेता)
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post