कुछ दिन पहले उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा द्वारा दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में आगामी चुनाव और कार्यकारिणी गठन सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
हालांकि बैठक को कई दिन बीत जाने के बाद भी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी धरातल पर नजर नहीं आ रही है, जिस पर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में हुई बैठक में कांग्रेस के भीतर अंतर्कलह साफ देखने को मिला, जिसकी वजह से पार्टी किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। उन्होंने यह भी कहा कि पहले करण माहरा कार्यकारिणी का गठन नहीं कर पाए और अब तक गणेश गोदियाल भी ऐसा नहीं कर सके हैं।
हनी पाठक, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा
वहीं कांग्रेस की ओर से पलटवार करते हुए प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि दिल्ली में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर गंभीर मंथन किया गया है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन जल्द ही कर लिया जाएगा।
शीशपाल सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post