
THDC India Limited ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ती भूमिका का प्रदर्शन किया। यशोभूमि में 19 से 22 मार्च तक आयोजित इस वैश्विक सम्मेलन में कंपनी के स्टॉल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रल्हाद जोशी और श्रीपाद येसो नाइक ने किया।
इस दौरान THDC ने जलविद्युत, पंप स्टोरेज, सौर और पवन ऊर्जा क्षेत्रों में अपनी प्रमुख उपलब्धियों को प्रदर्शित किया। सम्मेलन में वैश्विक ऊर्जा विशेषज्ञों के साथ टिकाऊ और स्वच्छ ऊर्जा समाधानों पर चर्चा हुई, जिसमें भारत की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post