
देहरादून के थाना सेलाकुई पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और चोरी की गई कार बरामद कर ली है।
11 मई 2026 को वादी प्रमोद कुमार तिवारी निवासी गांव चलाई, थानो ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मारुति ओमनी वैन (नंबर UK-07-AU-0377) फैक्ट्री परिसर के बाहर से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर थाना सेलाकुई में मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान 12 मई 2026 को धूलकोट तिराहे के पास चेकिंग में चोरी की गई वाहन के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनू उर्फ राहुल राणा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है और वर्तमान में देहरादून के किशनपुर क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी का पहले से भी चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में रिकॉर्ड रहा है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सेलाकुई, डालनवाला और प्रेमनगर थानों में चोरी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामद की गई मारुति ओमनी वैन को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post