प्रदेश के पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में उन्होंने यात्रा रूट की सभी सड़कों का आकलन करने और 13 वैकल्पिक मार्गों को तैयार रखने को कहा।
मंत्री ने मार्ग पर शौचालयों की स्वच्छता, पेट्रोल पंपों व होटलों में निशुल्क पानी और शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही ब्लैक स्पॉट की पहचान, जीपीएस आधारित निगरानी, साइन बोर्ड, क्रैश बैरियर और वन-वे सिस्टम जैसी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
उन्होंने सिंचाई विभाग को नदी क्षेत्रों में समय पर चैनलाइजेशन कार्य पूरा करने को कहा, ताकि सड़कों को नुकसान से बचाया जा सके। इसके अलावा होटल-ढाबों में साफ-सफाई, ग्लव्स और सैनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित करने और ट्रैक रूट्स को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post