
हंस फाउंडेशन देहरादून के सहयोग से प्रदत्त 08 व हिन्दुस्तान जिंक व ममता संगठन के संयुक्त सौजन्य से 1 मोबाईल स्वास्थ्य सेवा वाहन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को निजी आवास, नगला तराई खटीमा से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हंस फाउंडेशन तथा हिन्दुस्तान जिंक कम्पनी व ममता संगठन के यह प्रयास स्वास्थ सुविधाओं के विस्तार में सहायक सिद्ध होगी। उन्होने कहा मोबाईल स्वास्थ्य सेवा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए काफी लाभदायक होगी। जनता को इन स्वास्थ्य सुविधाओ का अधिक से अधिक लाभ होगा।
प्रोजेक्ट मैनेजर हंस फाउंडेशन युद्धवीर सिंह ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा जो 08 मोबाइल यूनिट दी गई हैं उनमें से 04 मोबाइल यूनिट जनपद उधम सिंह नगर में व 04 मोबाइल यूनिट जनपद नैनीताल में स्वास्थ सेवाएं देंगी। हिन्दुस्तान जिंक कम्पनी के निदेशक अनामिका झा ने अवगत कराया कि राजस्थान के 04 जनपद व उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर के गदरपुर एवं किच्छा क्षेत्र के 25 ग्रामों में संचालित सचल चिकित्सा वाहन में डाक्टर, स्टाफ नर्स, काउन्सलर के माध्यम से परामर्श, जांच उपचार करने के लिए प्रारम्भ की गई है।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post