Saturday, October 31, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, बसों के पहिए थमे

Crime Patrol by Crime Patrol
October 31, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Protest
1
VIEWS

दीपावली के ठीक बाद उत्तराखंड में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदेश के सभी डिपो में चालक और परिचालक काम बंद कर धरने पर बैठ गए हैं। इसके चलते रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हो गया है और लंबी दूरी की कई बसें डिपो में खड़ी हैं।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Video-2026-10-31-at-1.52.52-PM-1.mp4
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

देहरादून आईएसबीटी में भी सैकड़ों कर्मचारियों ने धरना देकर परिवहन निगम और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। आरोप है कि निजी वाहन संचालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगें नई नहीं हैं। पिछले तीन महीने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर का वेतन लंबित है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा छह सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं। इस संबंध में कई बार परिवहन निगम के एमडी से लेकर संबंधित मंत्री तक ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद निगम प्रबंधन और सरकार उनकी समस्याओं को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इसी कारण उन्हें मजबूर होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।

इसे भी पढ़ें

SDRF

जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसा: छह शव सड़क तक लाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी

October 31, 2026
CM

कांग्रेस की न्याय यात्रा पर धामी का हमला, बोले- अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही कांग्रेस

October 31, 2026
elephant

गड्ढे में फंसे घायल हाथी को वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस ने बचाया, उपचार के बाद झुंड से मिला

October 31, 2026
Gita Khanna

निजी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़: बाल आयोग ने लिया संज्ञान, पुलिस व प्रबंधन से मांगी रिपोर्ट

October 31, 2026

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष केपी ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द सुनवाई नहीं की तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा और कर्मचारी बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।

त्योहारी सीजन में रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से सबसे ज्यादा परेशानी आम यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को उठानी पड़ रही है। अब देखना होगा कि सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों पर कब तक निर्णय लेते हैं और बसों का संचालन कब सामान्य हो पाता है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Video-2026-10-31-at-1.52.52-PM.mp4

केपी, प्रांतीय उपाध्यक्ष, रोडवेज कर्मचारी यूनियन।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

हरिद्वार कुंभ के लिए केंद्र से मिला बड़ा सहयोग, 14,520 टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित

Next Post

निजी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़: बाल आयोग ने लिया संज्ञान, पुलिस व प्रबंधन से मांगी रिपोर्ट

Next Post
Gita Khanna

निजी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़: बाल आयोग ने लिया संज्ञान, पुलिस व प्रबंधन से मांगी रिपोर्ट

elephant

गड्ढे में फंसे घायल हाथी को वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस ने बचाया, उपचार के बाद झुंड से मिला

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

shooting championship

विधानसभा अध्यक्ष ने शूटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों को किया सम्मानित

1 year ago
Meeting

अल्ट्रा ट्रेल रन के विश्व विजेता नायक कलम सिंह ने साझा किए अनुभव

9 months ago
Women

पीरूमदारा में संदिग्ध गतिविधियों पर महिलाओं का हंगामा, पुलिस चौकी का घेराव

6 months ago
Dehradun

देहरादून: होली के बहाने युवती से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसा: छह शव सड़क तक लाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी
  • कांग्रेस की न्याय यात्रा पर धामी का हमला, बोले- अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही कांग्रेस
  • गड्ढे में फंसे घायल हाथी को वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस ने बचाया, उपचार के बाद झुंड से मिला

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

SDRF

जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसा: छह शव सड़क तक लाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी

October 31, 2026
CM

कांग्रेस की न्याय यात्रा पर धामी का हमला, बोले- अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही कांग्रेस

October 31, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol