
रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के आरोप को लेकर बड़ा हंगामा देखने को मिला। ग्राम प्रधान ममता सनवाल के नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं ने पुलिस चौकी का घेराव कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
मामला ग्राम दुल्हेपुरी के एक घर से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां ग्रामीणों ने लंबे समय से बाहरी लोगों की आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों का आरोप लगाया। बीते दिन कुछ लोगों को देखने के बाद महिलाओं का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने चौकी पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।
इसे भी पढ़ें
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक महिला और दो युवकों को हिरासत में लिया, हालांकि जांच में किसी भी तरह का ठोस आपत्तिजनक सबूत नहीं मिला है। साथ ही मकान में रहने वालों के पास वैध किरायानामा भी नहीं पाया गया, जिस पर मकान मालिक का चालान किया गया है।
सुमित पांडे ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और लोग आगे की पुलिस कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।
ममता सनवाल,ग्राम प्रधाम
सुमित पांडे,सीओ रामनगर
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post