
देहरादून में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कालिदास मार्ग स्थित मंदिर में पहुँचकर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर प्रभु श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाया। उनका जीवन सत्य, मर्यादा और धर्म के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएँ आज भी समाज में समानता, सेवा और सद्भाव का संदेश देती हैं।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post